इस रिएलिटी शो में होस्ट खुलेआम लड़कियों से करवा रहा S*x पोजिशन, महिला आयोग ने एजाज खान और सीईओ को भेजा समन

House Arrest Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर चल रहे रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शो के एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट एजाज खान महिला कंटेस्टेंट्स से कैमरे के सामने अश्लील हरकतें करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
इस शो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा एक्शन लेते हुए एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजा है। आयोग ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है और दोनों को 9 मई 2025 को दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में देखा गया कि शो के दौरान महिला कंटेस्टेंट्स से जबरदस्ती करवाई जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वे मेल कंटेस्टेंट्स के साथ यौन मुद्राएं करें और कैमरे के सामने अपने कपड़े उतारें। महिलाओं की तरफ से साफ तौर से ना कहने के बावजूद उनके साथ जबरदस्ती की जा रही है। वीडियो देखकर लोगों में भारी गुस्सा है।
महिला आयोग का रिएक्शन
NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने बयान जारी कर कहा कि यह कंटेंट महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है और मनोरंजन के नाम पर जबरदस्ती को नॉर्मल बनाने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा- 'इस प्रकार के दृश्य न केवल महिलाओं को वस्तु के रूप में दिखाते हैं, बल्कि ये समाज में असहमति को नजरअंदाज करने की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और आईटी अधिनियम, 2000 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए चेतावनी
महिला आयोग ने सभी ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि वे अपने कंटेंट पर सख्त नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि 'महिलाओं के शोषण या वस्तुकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब महिला आयोग ने डिजिटल कंटेंट को लेकर कड़ा कदम उठाया हो। कुछ समय पहले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को भी महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए नोटिस जारी किया गया था। तब भी आयोग ने साफ कहा था कि ऑनलाइन इंफ्लुएंसर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











