कहने को नयी थीं, लेकिन इन्होंने बनाया 2012 को हॉट

फिल्म इंडस्ट्री में हर साल नये नये चेहरों का आना जाना लगा रहता है। हर साल कुछ नये चेहरे फिल्मों में नज़र आते हैं और एक दो फिल्मों के बाद वो कहीं नज़र तक नहीं आते। लेकिन इन्हीं में से कुछ चेहरे बॉलीवुड की जान बन जाते हैं और लोगों को फेवरेट भी। इस साल भी बॉलीवुड के निर्देशकों ने कई नये चेहरों के ब्रेक दिया और उन्हें अपनी फिल्मों में कुछ इस तरह उतारा कि लोग उन्हें देखकर बावरे से हो गये। इनमें से कुछ एक्ट्रेसेस ने तो हिट फिल्में देकर खुद को आने वाले समय की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करने की कोशिश भी की तो कुछ ने अपना जिस्म दिखाकर सिर्फ कुछ समय के लिए खुद को गॉसिप और सुर्खियों का हिस्सा बना लिया।

इन्हीं हिट फ्लॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कुछ नाम हैं सन्नी लियोन, आलिया भट्ट, एमी जैक्सन, इलियाना डी क्रूज। इनके अलावा भी कई एक्ट्रेसेस इस साल बॉलीवुड में हॉट सेंसेशन की तरह सामने आईं। इनमें से कुछ की फिल्में भले ही ना चली हों लेकिन इनकी हॉट हॉट अदाएं और इनके अंदाज देखने के लिए हर कोई सिनेमाहॉल तक पहुंचा जरुर। सन्नी लियोन की फिल्म को लेकर तो इतने विवाद हुए कि लोग विवादों के चलते फिल्म को देखने पहुंचे।

लेकिन ये कहना गलत होगा कि इनमें से हर एक एक्ट्रेस ने अपने अंग प्रदर्शन या फिर सेक्सी अदाओं के चलते लोगों को अपनी फिल्मों को देखने के लिए मजबूर किया। इनमें से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी थीं जिनकी एक्टिंग ने लोगों को उनकी तारीफ करने को मजबूर कर दिया। न्यूकमर्स की रेस में कुछ अभिनेत्रियां तो आगे निकल गयीं और कुछ अभी भी एक हिट की तलाश में हैं। तो आइये आप भी मिलिये इन हॉट न्यूकमर्स से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X