2012 की 10 हॉटेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियां
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनती हैं लेकिन बॉलीवुड में हर साल बल्कि हर शुक्रवार एक नयी जोड़ी बनती है और दूसरे शुक्रवार तक चर्चा में रहती है। फिर एक नयी जोड़ी आती है और वो चर्चाओं में घिर जाती है। लेकिन इन्ही अनगिनत जोड़ियों में से कई जोड़िया ऐसी भी हैं जो सिर्फ एक शुक्रवार से दूसरे शुक्रवार तक ही नहीं रहतीं बल्कि हमेशा के लिए अपने फैन्स के दिलों में बस जाती हैं। लेकिन इन जोड़ियों को जन्म देने के लिए बहुुत से लोगों की सोच और उनकी दूरदर्शिता की जरुरत होती है।
इन जोड़ियों का हिट होना या फ्लॉप होना जोड़ी से जुड़े एक्टर और एक्ट्रेस के बीच की कैमिस्ट्री पर भी काफी निर्भर करता है। और इसी कैमिस्ट्री पर रोमांटिक फिल्म का हिट या फ्लॉप होना भी निर्भर करता है। हर एक एक्ट्रेस की जोड़ी हर एक्टर के साथ हिट नहीं होती और जिनकी जोड़ी एक बार हिट हो जाती है फिर दर्शक उसी जोड़ी को हर बार देखना चाहते हैं जैसे की अमिताभ बच्चन और रेखा, शाहरुख खान और काजोल, सलमान और ऐश्वर्या राय और भी बहुुत सी जोड़ियां हैं जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। वैसे इन जोड़ियों को हिट बनाने के लिए खुद एक्टर और एक्ट्रेस को एक दूसरे के साथ इतनी सहजता और इतने प्यार के साथ रोमांस के रिश्ते को निभाना पड़ता है कि लोग इन ऑनस्क्रीन जोड़ियों को असल जिंदगी की जोड़ियों सी मान सकें।
साल 2012 में बॉलीवुड के कई एक्टर एक्ट्रेसेस की ऑनस्क्रीन जोड़ियां हिट हुुईं। कुछ नयी जोड़ियां बनीं तो कुछ पुरानी जोड़ियां वापस से नज़र आईं। कुछ नयी जोड़ियों में से हैं शाहरुख खान-कैटरीना कैफ, अजय देवगन-सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार आसिन, और कुछ पुरानी जोड़ियों में से हैं आमिर खान-रानी मुखर्जी, सलमान खान और कैटरीना कैफ। इनके अलावा भी कई जोड़ियां हैं जो कि इस साल की हिट जोड़ियां साबित हुईं। तो आप बताईये कि इस साल की इन चर्चित जोड़ियों में आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी रही?


Click it and Unblock the Notifications











