पर्दे पर आग लगा देगी सन्नी-इमरान की जोड़ी

एक तो आग है जिसे अब चिंगारी मिलने वाली है तो सोचिए पर्दे पर क्या मंजर होगा? आप नहीं समझे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं पोर्न स्टार सन्नी लियोन और सीरयल किसर इमरान हाशमी की। जिन्हें साथ लेकर आने वाले हैं वन एंड ओनली महेश भट्ट। कहा जा रहा है कि भट्ट कैंप की अगली फिल्म में इमरान हाशमी और सन्नी लियोन की जोड़ी दिखायी देगी, हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है फिर भी इस बात के चर्चे हो रहे हैं।

इस बारे में इमरान ने भी कहा कि उन्हें पता तो नहीं है कि सन्नी उनकी फिल्म में है कि नहीं लेकिन हां इतना जरूर कह सकते हैं कि वह जरूर भट्ट की अगली फिल्म कर रहे हैं अब उनकी कोस्टार कौन होती है इस बात का फैसला तो फिल्म कि निर्देशक ही करेंगे।

मालूम हो कि सन्नी लियोन ने अपना हिंदी फिल्मी करियर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फ्ल़ॉप फिल्म जिस्म 2 से ही शुरू किया है। महेश भट्ट ने बिग बॉस 4 में सन्नी के जलवे को देखकर अपनी फिल्म में हिरोईन बनने का ऑफर दिया था।

कहा जा रहा था कि महेश भट्ट सन्नी को अपने बेटे राहुल भट्ट के अपोजिट लांच करने जा रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। खैर देखते हैं कि सन्नी इमरान संग पर्दे पर क्या गुल खिलाती हैं? निसंदेह अगर दोनों साथ आते हैं तो फिल्म में क्या होगा इस का अंदाजा आप अच्छी तरह से लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X