आखिरकार दीया ने पहन ही ली साहिल के प्यार की अंगूठी
खुद दीया ने इस बात का खुलासा किया है। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। कहा जा रहा है दीया के अंकल की तबियत अभी ठीक नहीं है इसलिए शादी की डेट फाइनव नहीं हुई है।
पेटा के लिए दीया का संकल्प, शरीर से बहाएंगी खून
मालूम हो पिछले साल ही दीया ने कहा था कि वो इस साल साहिल संग सगाई कर लेंगी। साहिल के कसीदे पढ़ते हुए दीया ने कहा था कि साहिल एक अच्छा इंसान है और अब हम दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं इसलिए अब हम अगले साल शादी कर लेंगे।
मालूम हो कि दीया मिर्जा इस समय अभिनेता जायद खान के साथ प्रोडक्शन कपंनी चला रही है जिसमें साहिल संघा को-पार्टनर हैं। दीया-जायद के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' का डायरेक्शन साहिल ने ही किया था। इसी दौरान दीया-साहिल में नजदीकियां बढ़ी और दोनों दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका बन बैठे। अब यह रिश्ता बहुत पति-पत्नी के रूप में परिवर्तित होने जा रहा है।
बेपनाह सुंदरता की मालकिन दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख किया। लेकिन उन्हें फिल्मों में आशातीत सफलता नहीं मिल पायी तो वो डायरेक्शन में उतर आयीं।


Click it and Unblock the Notifications
