30,000 लोगों की नजर में भारत के सबसे फिट कलाकार सलमान खान
वो उनकी फिटनेस की दाद देते थकते नहीं हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने भारत के सबसे फिट अभिनेता के लिए हुए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पाया है।
सलमान को 43.36 प्रतिशत वोट मिले, जबकि ऋतिक को 42.81 प्रतिशत वोट मिले
यह खिताब सलमान ने रितिक रोशन और अर्जुन रामपाल जैसे डैशिंग कलाकारों को पछाड़कर हासिल किया है। यह सर्वेक्षण स्वास्थ्य और कल्याण वेबसाइट 'दहेल्थसाइट डॉट कॉम' द्वारा आयोजित कराया गया था।
बोले बच्चन..शाहरुख, सलमान, आमिर ने दी बॉलीवुड को निराली पहचान
सर्वेक्षण में 30,000 अधिक लोगों ने अपने पसंदीदा सितारों को वोट किया। इस सर्वे में सलमान खान के बाद नंबर दो की पोजिशन पर रितिक रोस रहे।
सलमान को 43.36 प्रतिशत वोट मिले, जबकि ऋतिक को 42.81 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, विद्युत जांभवाल, अर्जुन रामपाल और शाहिद कपूर क्रमश: 3.35 प्रतिशत, 1.92 प्रतिशत और 1.74 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर रहे।
इससे पहले भी पिछले साल एक सर्वे कराया गया था जिसमें सलमान खान को उनकी फिटनेस के आधार पर ही सबसे सेक्सी हीरो के तमगे से नवाजा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












