पेप्सी की पिच पर पीसी-गेल करेंगे बैंटिंग...
बॉलीवुड हॉट बेब प्रियंका चोपड़ा इस समय पेप्सी के विज्ञापन को लेकर खासी चर्चा में हैं। यह खास विज्ञापन आईपीएल के लिए फिल्माया गया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक देवी के रूप में नजर आ रही है।
माथे पर लाल रंग का बड़ा सा टीका, पीले रंग की साड़ी और आंखों में जरूरत से ज्यादा काजल लगाये प्रियंका का यह रूप काफी भव्य है। इस विज्ञापन में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबसे अच्छे खिलाड़ी क्रिस गेल भी नजर आयेंगे।
इस एड शूट के कास्टयूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा है, जिन्होंने प्रियंका को साक्षात देवी का ही रूप दे दिया है। अपने इस विज्ञापन को लेकर प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि अपने दस साल से ज्यादा के करियर में मैंने बस देवी रूप नहीं धरा था, इसलिए मेरे लिए यह विज्ञापन औऱ भी खास है। मुझे गेल के साथ काम करने का मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
आईये आपको दिखाते हैं इस विज्ञापन की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











