नशा की फ्लॉप हिरोईन पूनम ने लिए एक आयटम सांग के 5 करोड़!

सुनकर भरोसा नहीं हुआ ना.. हमें भी नहीं हुआ था लेकिन जो खबर आयी है वह यही है कि नशा की फ्लॉप हिरोईन पूनम पांडे ने फिल्मों में आयटम नंबर करने के लिए पूरे पांच करोड़ की मांग की थी जिसे की निर्माता-निर्देशकों ने मान लिया और पूनम से पांच करोड़ में अपनी फिल्म में एक हॉट आयटम नंबर करवा लिया है।

इस बात की जानकारी खुद पूनम ने दी ट्विटर पर दी है। पूनम ने ट्विट किया है कि उन्हें किसी कन्नड़ निर्माता-निर्देशकों ने अपनी एक फिल्म में बेहद ही हॉट आयटम नंबर करने की पेशकश की थी जिसके बदले में पूनम ने उनसे पांच करोड़ की डिमांड की थी जिसे कन्नड़ फिल्म वालों ने तुरंत मान लिया और पूनम ने उनकी फिल्म नें पांच करोड़ का उत्तेजक डांस कर डाला।

पूनम ने अपनी वाहवाही में यह भी लिखा है कि उन्हें फिल्म के आयटम नंबर के लिए फिल्म की हिरोईन से ज्यादा पैसे दिये गये जो दर्शाता है कि लोगों के बीच में उनकी कितनी डिमांड है।

फिलहाल तो पूनम की बातों में कितनी सच्चाई है यह तो वही जाने लेकिन ना तो पूनम ने कन्नड़ फिल्म का नाम ट्विट किया हैऔर ना ही उन्हें पांच करोड़ देने वाले निर्माता-निर्देशकों का नाम बताया है इसलिए कहीं ना कहीं उनकी बातों पर संदेह पैदा होता है। फिलहाल तो पूनम पांडे बॉलीवुड में काम पाने के लिेए संघर्ष कर रही हैं देखते हैं बॉलीवुड के लिए उनका संघर्ष कब खत्म होता है?

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X