एडल्ट फिल्म के दृश्य लीक होने से आहत है पूनम पांडे
ट्विटर की एडल्ट स्टार अपनी आने वाली एडल्ट फिल्म के दृश्य लीक होने से काफी खफा है, उन्हें लग रहा है उनकी वो मेहनत पूरी तरह से बेकार हो गयी है जो उन्होंने पिछले कई दिनों से ट्विटर पर मचा रखी है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है आखिर यह हो कैसे गया कि उनसे बिना पूछे उनकी एडल्ट फिल्म की सीन इंटरनेट पर लीक हो गया है।
आपको बता दें कि पूनम पांडे ने पिछले दिनों ट्विटर पर यह कहकर सनसनी फैलायी थी कि वो एक एडल्ट फिल्म में काम करने जा रही है और उस फिल्म में उनके काफी न्यूड और इंटिमेट सींस है।
लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए पूनम ने ट्विटर पर एक-एक करके अपनी फिल्म के नाम के अक्षरों को पोस्ट किया था। और कहा था कि अब आप गेस कीजिये कि मेरी फिल्म का नाम क्या है? उन्होंने बड़े ही अश्लील अंदाज में अपनी फिल्मों के लेटर्स ट्विट किये थे।मसलन एन फॉर न्यूड तो एस फॉर सेक्स। लेकिन उनकी सारी मेहनत धरी की धरी रह गयी और फिल्म का सीन लीक हो गया लेकिन अभी तक पूनम पांडे ने फिल्म का नाम नहीं बताया है देखते हैं अब आगे पूनम क्या करती हैं? वैसे आपको बता दें कि पूनम की एडल्ट फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना हैं।


Click it and Unblock the Notifications
