इश्कजादी अब करेंगी दिल का शिकार

समझ में तो आपके आ ही गया होगा कि हम यहां पर किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की जिन्होंने हाल ही में 'किल दिल' नाम की फिल्म साइन की है जिसमें उनके हीरो उनकी पहली फिल्म के को स्टार रणबीर सिंह हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा का किरदार काफी ग्लैमरस हैं। अभी तक की फिल्मों में सलवार-कमीज पहनकर नजर आयी परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में घुटने से ऊपर के ही कपड़ो में नजर आने वाली हैं। फिल्म शाद अली की है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस फिल्म के बाद लोग उन्हें हॉट कहने लगेंगे वो अपनी इमेज बदलना चाहती थीं इसलिए उन्होंने यह फिल्म साइन की। उन्हें लगता है कि फिल्म उनकी सक्सेस की सीढ़ी बनेंगी। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने फिल्म की स्टोरी लोगों को नहीं बतायी उनका कहना है कि अभी वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं।

Parineeti Chopra
'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलिवुड में अपना करियर शुरू करने वालीं परिणीति ने 'इश्कजादे' मे बेहतरीन काम किया था। लोगों ने उन्हें खासा पसंद किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति को लोग प्रियंका का ही उत्तराधिकारी कहते हैं। देखते हैं कि लोगों की भविष्यवाणियां कितनी सही होती है? फिलहाल तो लोग परिणीति के ग्लैमरस रोल का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X