..................... Hot Nargis Fakhri wears own bikini for 'Main Tera Hero' - Hindi Filmibeat

'मैं तेरा हीरो' में दिखेगा इलियाना का लिपलॉक और नरगिस की बिकनी

4 अप्रैल को डेविड धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दो हिरोईन और एक हीरो है, फिल्म धवन साहब की है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में वही सारे मसाले होंगे जो कि नंबे के दशक में गोविंदा-करिश्मा की फिल्म में दिखायी पड़ते थे। फिल्म में अगर इलियाना का वरूण संग लिपलॉक है तो नरगिस ने भी ग्लैमर परोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

खबर तो यह भी है कि फिल्म में नरगिस ने खुद की बिकनी पहनी है। फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक गाने के लिए नरगिस ने खुद की खरीदी हुई पर्पल रंग की बिकनी पहनी है।

'मैं तेरा हीरो' में वरूण-इलियाना का हॉट लिपलॉक

बताया जा रहा है कि नरगिस को जब पता चला कि एक गाने के लिए उन्हें बिकनी पहननी होगी तो वह काफी रोमांचित हो गईं। उन्होंने गाने के लिए हाल ही में खरीदी गई अपनी खुद की बिकनी पहनने पर जोर दिया। उन्होंने फिल्म के स्टाइलिस्ट को यह बिकनी दिखाई। स्टाइलिस्ट तुरंत सहमत हो गया, क्योंकि उनकी बिकनी गाने के लिए एकदम सही दिखी।"

Did You Know: नरगिस को बॉलीवुड समझ में नहीं आता

फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्मकार डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर 23 जनवरी को यूट्यूब पर जारी किया गया था।

Did You Know: नरगिस ने 'रॉकस्टार' से लेकर 'मैं तेरा हीरो' तक की अपनी बॉलीवुड यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने मुंबई मनोरंजन जगत के बारे में इस दौरान काफी बातें और यहां के तौर-तरीके सीखे हैं। लेकिन, इतना काफी नहीं है। एक बात जो मैंने महसूस की है, कि जब लोग साथ काम कर रहे होते हैं, आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, लेकिन जैसे ही फिल्म खत्म हुई सब कुछ खत्म हो जाता है। यह बेहद तकलीफदेह बात है, खासकर किसी ऐसे इंसान के लिए जो यह सोचता हो कि दोस्ती जिंदगी भर के लिए होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X