..................... hot katrina kaif tops the times celebex ranking for the year - Hindi Filmibeat

कैटरीना की शोहरत करीना, प्रियंका, दीपिका, सोनाक्षी से भी ज्यादा

बाॅलीवुड की अभिनेत्रियों पर कराए गए एक सर्वे में हाॅट कैटरीना शोहरत के मामले में नंबर वन के पायदान पर हैं। हैरानी की बात है कि कैटरीना प्रसिद्धि के मामले में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा से भी चार कदम आगे निकल गई हैं। टाइम्स आॅफ इंडिया ने साल 2012 में टाइम सिलेबेक्स नाम से एक रेटिंग इंडेक्स लांच की थी। जिसके अनुसार साल 2013 में 50 अभिनेत्रियों की लिस्ट में टाॅप पर नजर आईं।

katrina kaif

टाइम्स आॅफ इंडिया के रेटिंग इंडेक्स के अनुसार कटरीना के बाद दूसरे नंबर पर करीना कपूर, तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण, चौथे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, 5वें नंबर पर सोनाक्षी सिन्हा, छठे नंबर पर अनुष्का शर्मा, 7वें नंबर पर विद्या बालन, 8वें नंबर पर ऐश्वर्या, 9वें नंबर पर सोनम कपूर और 10वें नंबर पर माधुरी दीक्षित हैं। लिस्ट में हेमा मालिनी 19वें रए श्रीदेवी 29वें नंबर पर और एवरग्रीन रेखा 41वें नंबर पर हैं। जेनेलिया डिसूजा लिस्ट के सबसे आखिर में 50वें नंबर पर हैं।

टाइम्स आॅफ इंडिया के रेटिंग इंडेक्स में सिलेब्स को पॉइंट्स देने के लिए कई पैरामीटर्स का ध्यान रखा गया। जैसे, उनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, न्यूज में बने रहने की क्षमता, ब्रैंड एंडॉर्समेंट और सोशल मीडिया पर उनका प्रभुत्व। इन पैरामीटर्स के आधार पर कटरीना सबसे आगे रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X