..................... Hot item girl Poonam Jhawar to play Nira Radia | नीरा राडिया की भूमिका निभाएंगी पूनम झावेर - Hindi Filmibeat

नीरा राडिया की भूमिका निभाएंगी आइटम गर्ल पूनम झावेर

By Jaya Nigam

नीरा राडिया ने इस समय पूरे देश को हिला रखा है। नीरा राडिया एक कॉरपोरेट दलाल थी, गुप्तचर थीं या फिर मीडिया मैनेजर थीं, इसका खुलासा बाकी है। लेकिन ये तो तय है कि नीरा राडिया वो हस्ती थी जो मीडिया, नौकरशाह और मंत्रियों सभी को अपनी उंगलियों पर नचाना और काम निकालना जानती थी। इसलिए बॉलीवुड का इस महिला में रुचि लेना जरूरी ही है। 2G स्पेक्ट्रम घोटाले के सबसे बड़े नाम नीरा राडिया पर अब जल्द ही एक फिल्म बनने वाली है।

पढ़ें - कौन है नीरा राडिया, गुप्तचर या दलाल?

इस फिल्म का निर्माण यूके का मशहूर हितेन ग्रुप करेगा जबकि फिल्म का निर्देशन सत्चित पुराणिक करेंगे। 2G रेडिएशन नाम से बनने वाली इस फिल्म के लिए पूनम झावेर का रोल लगभग फाइनल हो चुका है। पूनम झावेर बॉलीवुड की बी ग्रेड अदाकारा मानी जाती हैं। अभी तक उनके खाते में महज एक पिल्म है, जिसे उन्होने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म का नाम आंच था। पूनम झावेर को इस रोल को चुनने का पीछे सबसे बड़ा कारण है, पूनम का नीरा राडिया की पर्सनैलिटी से मेल खाना।

पूनम ने अभी तक मुख्य रूप से म्यूजिक वीडियो में ही काम किया है। इसके अलावा फिल्म मोहरा में भी उनका एक छोटा सा रोल था। मोहरा साल 1994 में आई थी, तब से लेकर अब तक पूनम झावेर अपने आइटम नंबर्स और सेक्सी फोटो शूट्स के कारण ही बॉलीवुड में टिकी हुई हैं। ऐसे में नीरा राडिया का रोल ऑफर होना उनके लिए बहुत बड़ी बात हैं। अब देखते हैं कि अपनी जानलेवा अदाओं से अच्छे-अच्छों के होश उड़ाने वाली पूनम झावेर अपनी एक्टिंग से कितने लोगों का दिल जीत पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X