37 साल की हुईं सेक्स बम मल्लिका शेरावत, दीजिये शुभकामनाएं
बॉलीवुड में सेक्स बम के नाम से चर्चित हसीन बाला मल्लिका शेरावत ने आज अपने जीवन के 37 बरस पूरे कर लिये हैं। असल जिंदगी में रीमा लांबा के नाम से चर्चित मल्लिका शेरावत मे ख्वाहिश फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म में उन्होंने 17 चुंबन और कंडोम की बिंदास बात करके सबके दिलों में हलचल पैदा कर दी उसके बाद आयी उनकी हिट फिल्म मर्डर में मल्लिका के हुस्न को देखकर सबके पसीने छूट गये।
फिल्म देखने के बाद हर किसी के मुंह से बस उनके लिए निकला बिंदास सेक्स बम। कभी जलेबी बाई तो हिस्स बनकर लोगों के दिलों में गुदगुदाने वाली मल्लिका को फिलहाल एक हिट फिल्म की दरकार है। वैसे बॉलीवुड की इस सेक्स हसीना इन दिनों लाइफ ओके पर अपने लिए शो 'द बैचलरेट इंडिया' मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिये जीवनसाथी खोजने में व्यस्त है। टीवी पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित मल्लिका वैसे रीयल लाइफ में शादी का लुत्फ उठा चुकी हैं और एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं लेकिन यह लुत्फ उनके लिए अच्छा नहीं रहा और मल्लिका का रिश्ता तलाक की दहलीज पर टूट गया।
लेकिन उसके बाद भी मल्लिका ने हार नहीं मानी और एक बिंदास बाला के रूप में लोगों के दिलों पर राज करती रहीं। वैसे इन दिनों मल्लिका शेरावत केसी बोकाड़िया की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में भी काम कर रही हैं जो कि भंवरी देवी मर्डर केस पर आधारित है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications