काफी सेक्सी है सेक्स कॉमेडी से हेट करने वाली ईशा
ईशा गु्प्ता की आने वाली फिल्म 'हमशक्लस' से पहले उनका एक बयान हेडलाइन में आ गया है और वो है उनका सेक्स कॉमेडी से परहेज करना। लेकिन इन्हीं ईशा मैडम को पर्दे पर बिकनी और किसिंग सीन से बिल्कुल परहेज नहीं है। फिल्म 'जन्नत 2' से पर्दे पर कदम रखने वाली ईशा मैडम ने फिल्म के हीरो इमरान हाशमी के साथ लंबा किसिंग सीन दिया था और यही नहीं फिल्म 'राज 3' में तो उनके अंगप्रदर्शन के सामने सेक्सी बिपाशा बसु का हुस्न भी फीका हो गया था।
फ्लॉप होने के बाद भी तमन्ना न पहनेंगी बिकनी और न होंगी इंटिमेट
आज साजिद खान की फिल्म 'हमशक्लस', जो कि एक मल्टीस्टार मूवी है, के जरिये पर्दे पर सफलता का ख्वाब देख रही पूर्व मिस इंडिया ईशा गुप्ता ने कुछ समय पहले कहा था कि वो सेक्सी और हॉट फिल्मों के लिए ही बनी हैं। हाल ही में ईशा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो हमेशा भट्ट कैंप के साथ काम करना चाहती हैं अगर वो उन्हें अच्छे ऑफर देते रहें।
ईशा ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि लोग सेक्स जैसे गंभीर मुद्दे का मजाक कैसे बना सकते हैं। इसलिए मुझे ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों की सफलता पर भी हैरानी होती है। मैं इमोशनल, रोमांटिक, हेल्दी कॉमेडी फिल्में पसंद करती हूं और इसी तरह की फिल्में करना भी चाहती हूं।
वैसे बेपनाह हुस्न की मल्लिका ईशा गुप्ता काफी हॉट एंड सेक्सी हैं, इस बात को लेकर किसी को कोई शक नहीं है, फिलहाल देखते हैं कि ईशा की इस तरह की बयान बाजी उन्हें सफलता दिलाती है या नहीं।
आईये एक नजर ईशा गुप्ता के मादक हुस्न पर...


Click it and Unblock the Notifications