'आई, मी और मैं': प्राची स्वीट, चित्रांगदा बोल्ड
जॉन अब्राहम की फिल्म 'आई, मी और मैं' का पहला लुक जब से जारी हुआ है तब से ही फिल्म के बारे में चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां प्राची देसाई औऱ चित्रांगदा सिंह काम कर रही हैं। जाहिर है जब फिल्म में दो तारिकाएं हो तो ना चाहते हुए भी फिल्म में उनकी तुलना शुरू हो जाती है। इसलिए यहां भी यह बात शुरू हो गयी है। फिल्म के प्रोमो को देखकर लगता है कि फिल्म में प्राची सेक्सी लेकिन स्वीट लुक में हैं तो वहीं चित्रांगदा बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के प्रोमों में तो उनका और जॉन का लिपलॉक भी दिखाया गया है।
हालांकि इन बातों से इतर अभिनेत्री चित्रांगदा इस फिल्म को बहुत ही प्यारी सी इमोशनल स्टोरी बता रही हैं। चित्रांगदा का यूं बोल्ड होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। उनक हालिया रिलीज फिल्म इंकार में लोग उनके बोल्ड अंदाज को पहले ही देख चुके हैं।
तो वहीं फिल्म की दूसरी अभिनेत्री प्राची देसाई जो कि खुद वाकई में काफी हसीन हैं ने कहा कि फिल्म देखने के बाद आप सभी एक बार फिर से जॉन अब्राहम से प्यार करने लगेंगे। सनकी व्यक्ति का किरदार जिस तरीके से जॉन ने निभाया है वो वाकई में तारीफ के काबिल हैं। मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।फिल्म के बारे में जॉन ने पहले ही कह दिया है कि यह इमोशनल ब्यूटिफूल ड्रामा है जो लोगों के दिलों पर सीधे चोट करता है। फिल्म के निर्माता खुद जॉन है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है। देखते हैं इन सबके दावों में कितना दम है, इस बात का फैसला 1 मार्च को हो जायेगा जब फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












