जिस्म 2 के ट्रेलर में सन्नी की कातिल अदाएं
हाल ही में सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद पूजा भट्ट द्वारा ट्वीटर पर उनकी फिल्म 'जिस्म 2' के ट्रेलर को प्रमोट किये जाने के बाद ट्वीटर पर सन्नी के साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के हॉट दृष्यों ने तहलका सा मचा दिया। जिस्म 2 का टाइटल सांग भी रिलीज किया जा चुका है। गाने में सन्नी की रेड हॉट बिकनी और रणदीप हुड्डा का स्टाइल काफी नज़रों को भा रहा है।
जिस्म 2 के ट्रेलर में रिलीज किया गया गाना ये जिस्म है तो क्या ने पहले ही दिन ट्वीटर पर धमाल कर दिया। गाने के अन्त में फिल्म में सन्नी के किरदार को थोड़ा सा दर्शाते हुए लिखा गया है टू लव हर इस टू डाय (उसे प्यार करना मौत को गले लगाना है)। इस गाने को पाकिस्तानी गायक अली अज्मात ने गाया है और बताया जा रहा है कि ये गाना तुर्की के पॉप सिंगर के सांग की कॉपी है।

फिल्हाल फिल्म भले ही ना चले लेकिन फिल्म के हॉट दृष्यों के चलते सुर्खियों में जरुर रहेगी और सन्नी-रणदीप-अरुणोदय सिंह के बीच फिल्माए गए इंटिमेट सीन सिनेमाहॉलों में लोगों को खींच लाएंगे। पूजा भट्ट ने भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हर एक तिकड़म भिड़ा ली है सेंसर बोर्ड के खिलाफ बोलने से लेकर फिल्म के किरदारों के कपड़े नीलाम करने तक।


Click it and Unblock the Notifications