सेक्सी हसीना प्रियंका अपने आप को हेल्दी नहीं मानतीं, क्यों?
प्रियंका ने कहा, "कोई भी व्यक्ति एकदम सही नहीं हो सकता। मुझमें धर्य जरा भी नहीं है। मैं एकदम बेचैन और भावुक हूं। भावना में बहकर कई बार मैं गलत फैसले ले लेती हूं। मुझे सुबह सुबह उठना पसंद नहीं है, मेरी कोई निश्चित दिनचर्या नहीं है। मैं ठीक हूं पर स्वस्थ नहीं हूं।"
प्रियंका ने महिला मुक्के बाज एम. सी. मेरीकाम की जीवनी पर बन रही फिल्म के संदर्भ में पत्रकारों से कहा, "मुझे व्यायाम करना पसंद नहीं है। मुझे ही पता है कि मेरीकाम की फिल्म के लिए मैं कैसे व्यायाम कर रही हूं।"
भले ही प्रियंका अपने बारे में जो भी कहें लेकिन उनकी डिमांड केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि इंडिया के बाहर भी है तभी तो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड गेस ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना नया वैश्विक ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। जिसपर खुशी दर्शाते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं ब्रांड का चेहरा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं।"
हाल ही में आया उनका हॉलीवुड एलबम भी उनकी लोकप्रियता का एक प्रमुख हिस्सा है, अपनी कामयाबी पर विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनका मानना है कि इस गठजोड़ से सीमाएं खत्म होंगी और दुनिया एक-दूसरे से जुड़ेगी।
गेस के रचनात्मक निदेशक पॉल मार्सियानो ने कहा, "प्रियंका का आत्मविश्वास, ताकत और मादकता ऐसे गुण हैं, जिनकी मुझे किसी भी मॉडल में तलाश रहती है। उनको देखकर मुझे सोफिया लॉरेन की याद आती है, जो 1950 के दशक की प्रख्यात अभिनेत्री थीं।" उन्होंने कहा, "आज भारतीय फिल्म उद्योग वैश्विक मंच पर जगह बना रहा है और गैस की ब्रांड उपस्थिति 87 देशों में है। इसलिए प्रियंका से बेहतर ब्रांड एंबेस्डर नहीं हो सकता था।"


Click it and Unblock the Notifications
