38 की हुईं ब्रह्मांड सुंदरी सु्ष्मिता सेन, दीजिये शुभकामनाएं..
आज ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन का जन्मदिन है। आज वो अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर वनइंडिया की अंकशास्त्री ज्योतिमा शर्मा ने एक बहुत बड़ी बात कही है। अंकशास्त्री ने भविष्यवाणी की है कि इस साल के अंत में सुष्मिता सेन को अपना रीयल लाईफ पार्टनर मिल जायेगा।
गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने ऐलान किया था कि वो अब शादी करने के मूड में हैं और हो सकता है वो बहुत जल्द अपनी शादी की तारीख लोगों को बतायें। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था, अकंज्योतिष के हिसाब से यह वक्त सुष्मिता सेन के लिए काफी अच्छा है जो उनकी शादी के लिए उप्युक्त वक्त दिखा रहे हैं इसलिए आज से आने वाले एक साल के बीच में सुष्मिता शादी कर सकती है हो सकता है कि सुष्मिता अपने अगले बर्थडे पर अपने पति के साथ हों। वैसे आपको बता दें कि जहां अंकशास्त्री सुष्मिता सेने को लेकर भविष्यवाणियां कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सुष्मिता सेन बहुत जल्द फिल्मों में वापसी को तैयार हैं।
सुष ने खुद कहा था कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं। मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है। साल 2010 में सुष्मिता ने नो प्रॉब्लम फिल्म में काम किया था।
साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सुष्मिता सेन ने 'जोर', 'सिर्फ तुम', 'बीबी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हिंदुस्तान की कसम', 'आंखे', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' और 'बीबी नंबर वन' उनकी यादगारी फिल्में हैं।
आप भी अपनी चहेती अदाकारा सुष्मिता को बर्थ डे विश कर सकते हैं.. अपनी शुभकामनाएं नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications