हॉट एंड ग्लैमरस 'दिलबर' गर्ल नोरा फतेही ने साइन की एक खास डील- टी सीरिज के साथ

दिलबर दिलबर और स्त्री में हिट गाने देने के बाद, अब हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस नोरा फतेही को विशेष रूप से टी-सीरीज द्वारा उनकी नई प्रतिभा के रूप में साइन किया गया है जो उनके होम प्रोडक्शंस और म्यूजिक वीडियो में काम करेगी। नोरा सलमान खान की भारत, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, वरूण धवन की एबीसीडी 3 में भी नजर आने वाली हैं।

टी- सीरिज के पास पहले से ही अपने इन-हाउस संगीत कलाकार हैं और अब नोरा को अपनी प्रतिभा के रूप में शामिल कर के गर्व महसूस कर रहे हैं। नोरा एक विशेष कलाकार के रूप नज़र आएंगी जो फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरिज, वेब फिल्मों में दिखाई देंगी। भूषण कुमार की आगामी प्रोजेक्ट्स में नोरा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगी।

Nora Fatehi

भूषण कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, नोरा एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उन्होंने दिलबर और अन्य पिछले कामों के साथ अपनी काबिलियत साबित की है। हम उनके आने से काफ़ी खुश हैं और हम कई और प्रोजेक्ट करने की उम्मीद कर रहे हैं।

वहीं, नोरा भी इस डील से काफी उत्साहित हैं। नोरा कहती हैं, यह मेरे करियर का एक बेहद रोमांचक समय है। लोग मेरी प्रतिभा पर ध्यान दे रहे हैं और मैं भारतीय उद्योग के अद्भुत लोगों के साथ काम कर रही हूं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान हासिल कर रही हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X