बीते ज़माने की नशीली हिरोइनें
बॉलीवुड में आज का दौर ऐसा है जहां हिरोइनें अपने हु्स्न को दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। बिकनी, मिनी स्कर्ट, शॉर्ट्स और कट-आउटफिट में आजकल की हिरोइनें खुद को उतना ही कंफरटेबल महसूस करती हैं जितना कि पुराने जमाने की हिरोइनें साड़ी में खुद को महसूस करती थीं। लेकिन ऐसा नहीं कि बिकनी और सेक्सी दिखने का चलन आज से शुरु हुआ है। बिपाशा बासु, सन्नी लियोन और पूनम पांडे से पहले गुज़रे जमाने में भी कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस थीं जो जब सिल्वर स्क्रीन पर आ जाती हैं तब परदे पर आग लग जाती थी। इन्हें देखने को लोग इतने बेताब होते थे कि सिनेमाहॉलों की टिकट की खिड़की पर लंबी लंबी कतारें लगी होती थीं।
रेखा, ज़ीनत अमान, शर्मिला टैगोर, सारिका और डिंपल कपड़िया सहित और भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो कि साडी़ में भी इतनी सेक्सी और हॉट दिखतीं थीं कि लोग पलके झपकाना भी भूल जाते थे। बिकनी जो कि आज कल की एक्ट्रेसेस के लिए आम है वो पिछले जमाने में भी एक्ट्रेसेस के खूबसूरत बदन की शोभा बढ़ाती थी। ज़ीनत अमान और शर्मिला टैगोर जैसी खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं ने बिकनी पहनकर सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा दी थी।
अगर सेक्सी और हॉट का टैग आपको लगता है कि आजकल की एक्ट्रेसेस के ऊपर ही जंचता है तो इन नीचे लगी तस्वीरों को ध्यान से देखिये आपको भी पता चल जाएगा कि पिछले जमाने की एक्ट्रेसेस सिर्फ साड़ियों में खुद को समेट कर नहीं रखती थीं बल्कि करीना कपूर और दीपिका पादुकोण से एक कदम आगे ही थीं पुराने जमाने की एक्ट्रेसेस। खूबसूरती के साथ सेक्सी लुक और हॉट अंदाज के साथ जब ये एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों में नजऱ आती थीं तो लोग इन्हें देखने के लिए पागल हो जाते थे। आइये आप भी मिलिये कल की हॉट, सेक्सी एक्ट्रेसेस से और तुलना करके देखिये इनकी आज की एक्ट्रेसेस से।


Click it and Unblock the Notifications











