25 साल की हुई बिगड़ैल इश्कजादी परिणिती चोपड़ा
यशराज की खोज और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणिती चोपड़ा ने आज अपने जीवन के 25 साल पूरे कर लिए है। लेडीज vs रिक्की बहल से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली परिणिती चोपड़ा ने अपनी पहली ही फिल्म के बोल्ड अंदाज से साबित कर दिया था कि वह यहां लंबी पारी खेलने की ख्वाहिश रखती हैं। उसके बाद आयी उनकी फिल्में इश्कजादे और शुद्द देसी रोमांस ने तो लोगों को पूरी तरह साबित कर दिया कि वह बोल्ड ही नहीं बल्कि एक्टिंग का भी खासा दम रखती हैं
जिसकी वजह से चंद फिल्मों के ही जरिए परिणिती चोपड़ा आज बॉलीवुड में संतोषजनक करियर प्राप्त कर चुकी हैं। जवां दिलों की धड़कन बन चुकी परिणिती चोपड़ा के पास आज बड़े बैनरों की फिल्में हैं।
परिणिती चोपड़ा का जन्म अंबाला, हरियाणा में हुआ है। अंबाला के कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करने के बाद परिणिती चोपड़ा लंदन चली गईं अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए। परिणिती चोपड़ा एक बैंकर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत ने उन्हें रूपहले पर्दे की अभिनेत्री बना दिया। आदित्य चोपड़ा ने उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर लेडीज vs रिक्की बहल में काम करने का मौका दिया जिसे परिणिति ने तुंरत लपक लिया और अपनी प्रतिभा से उन्होंने साबित कर दिया कि उन्होंने फिल्मों में आकर कोई गलती नहीं की है।
अपनी पहली ही फिल्म लेडीज vs रिक्की बहल के लिए परिणिती को बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट्रेस का अवार्ड मिला, इस फिल्म में परिणिती मेन अभिनेत्री नहीं थीं लेकिन दूसरी फिल्म इश्कजादे में उन्होंने दमदार रोल करके सबको अपना मुरीद बना लिया। और इस साल की हिट फिल्म शुद्द देसी रोमांस की सफलता ने परिणिती चोपड़ा ने समीक्षकों से भी कहलवा दिया कि वह एक प्रतिभाशाली, सेक्सी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications