क्यों हैं महेश भट्ट की दुलारी आलिया परेशान?
महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की 20 वर्षीया बेटी आलिया ने ट्वीट किया, "इन दिनों मैं छुपने की जरूरत महसूस करती हूं। और कभी बाहर नहीं जाती..दबाव बढ़ रहा है, ऐसा लगता है कि हार मान रही हूं।" हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह ऐसा क्यों महसूस कर रही हैं।
जिसके बाद गॉसिप का बाजार गर्म है, फिल्मी पंडितों का कहना है कि यह आलिया की आने वाली फिल्म हाइवे का डॉयलाग है। लोगों के फिल्म और आलिया के प्रति उत्सुकता पैदा करने के लिए आलिया की ओर से किया गया यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि आलिया की ओर से किया गया ट्विट से अंदेशा होता है कि वाकई में थो़ड़ी सी मानसिक रूप परेशान हैं इसलिए उन्होंने ट्विट किया है हो सकता है कि उनकी समस्या थोड़ी पर्सनल हो इसलिए उन्होने समस्या का कारण नहीं लिखा है।
खैर जो भी हो आलिया के इस ट्विट से उनके चाहने वाले जरूर परेशान हो गये हैं। मालूम हो कि हाईवे में आलिया भट्ट के हीरो रणदीप हुड्डा है। फिल्म के निर्माता निर्देशक इ्म्तियाज अली है। फिल्म फरवरी 2014 को रिलीज होगी। इसके बाद आलिया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के साथ '2 स्टेट्स' में नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
