केवल मादक की ही नहीं सुरमयी आवाज की मल्लिका भी है आलिया
जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म 'हाईवे' में उन्हें गाने का मौका दिया है। जी हां अपकमिंग फिल्म 'हाईवे' के एक गीत ... सूहा साहा गाना.. को अपनी आवाज दी है। जो कि एक लोरी है, यह ए आर रहमान को कंपोजिशन है, जिसमें आलिया का साथ दिया है पाकिस्तानी जोड़ी जेब और हानिया ने।
आलिया की आवाज की तारीफ करते हुए इम्तियाज अली ने कहा कि वाकई में आलिया काफी अच्छी आवाज की मल्लिका है। गाने को सुनकर आप भी इस बात को मानने लग जायेंगे। उन्होंने बस थोड़ी सी मेहनत से फिल्म की लोरी को यादगार बना दिया है।
तो इस बारे में आलिया का कहना था कि यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने रहमान सर के साथ फिल्म में गाना गाया है, इसलिए मेरे लिए यह फिल्म बेहद टचिंग हो गयी है।
आपको बता दें कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म हाइवे में लीड रोल आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा कर रहे हैं। तय समय से पहले होगी तैयार 'हाईवे' इम्तियाज अली ने आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा अभिनीत अपनी फिल्म 'हाईवे' की शूटिंग इतनी तेजी से की कि फिल्म की शूटिंग तय समय से आठ दिन पहले 28 मई को ही पूरी हो गई।
'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान खूब यात्राएं करने वाले फिल्म के निर्देशक इम्तियाज ने कहा, "अब तक बनाई गई मेरी फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म में सर्वाधिक जगहों पर शूटिंग की गई है और इसके बावजूद सबसे कम समय में इसकी शूटिंग पूरी हुई। वास्तव में 'हाईवे' नाम वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी तरह से होनी चाहिए थी।" फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












