मेंटल केस: यह लो तब्बू तो सल्लू की बहन बन गयीं..

कहते हैं जब अभिनेत्रियों का वक्त गुजर जाता है तो वो फिल्मों में बहनों का रोल करने लगती हैं, जो कि काफी हद तक सही भी है। लेकिन बहुमुखी प्रतिभा की धनी तब्बू का वक्त इतनी जल्दी गुजर जायेगा यह किसी को उम्मीद नहीं थी। नेशनल अवार्ड वीनिंग एक्ट्रेस तब्बू बहुत जल्द आपको पर्दे पर अभिनेता सलमान खान की बहन का रोल निभाते नजर आने वाली हैं। वो भी बड़ी बहन का।

खबर आ रही है कि सलमान के छोटे भाई सोहेल खान की फिल्म मेंटल में तब्बू, सलमान खान की बहन का किरदार निभाने जा रही हैं। काफी समय से हिंदी पर्दे से गायब अभिनेत्री तब्बू यूं इस रूप में अवतरित होंगी यह थोड़ा अचरज की बात है।

आपको बता दें कि फिल्म मेंटल तेलगू फिल्म स्टालिन की रीमेक है। जिसकी शूटिंग दूंबई में होगी। आपको बता दें कि तब्बू ने अब तक सलमान खान के साथ उनकी प्रेमिका और भाभी की किरदार निभाया है, यह पहली बार है कि वो उनकी बहन का रोल करने जा रही है।

वैसे किसी एक ही हीरो की प्रेमिका, पत्नी, मां, बहन और भाभी का किरदार केवल अभी तक राखी ने ही निभाया है। वो अमिताभ की प्रेमिका से लेकर मां तक बनी हैं। देखते हैं तब्बू के नाम भी यह खिताब ना हो जाये। वैसे उम्र में तब्बू, सलमान खान से काफी छोटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X