हॉट बेब मंदिरा बेदी ने 'वीर' बेटे को जन्म दिया

मंदिरा को 16 जून को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करया गया था जहां उन्होंने 19 जून को बेटे को जन्मं दिया। मंदिरा में अपने बेटे का नाम वीर रखा है। मंदिरा और राज कौशल अपने घर आये इस नन्हें मेहमान से काफी खुश हैं। इसे संयोग कहे कि दोनों ही सितारों को मां-बाप बनने की खुशी फादर्स डे पर मिली।
फादर्स डे पर मां बनीं मंदिरा...
फिल्मी दुनिया में टीवी की 'शांति' के नाम से विख्यात मंदिरा आज एक जाना पहचाना नाम है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। उसके बाद वो कुछ फिल्मों में भी नजर आयी लेकिन बात नहीं बनीं सो मंदिरा ने अपनी छवि बदली और पहली क्रिकेट की महिला होस्ट बनीं जिसके बाद वो कामयाबी के शिखर पर पहुंच गई। 14 फरवरी 1999 में मंदिरा ने फिल्मकार राज कौशल से शादी कर ली। 27 जनवरी 2011 को इस युगल जोड़े ने सार्वजिनक किया कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











