..................... Hot Actress Celina Jaitly's Twitter account hacked | सेक्सी अभिनेत्री सेलिना जेटली का ट्विटर अकाउंट हैक - Hindi Filmibeat

सेक्सी अभिनेत्री सेलिना जेटली का ट्विटर अकाउंट हैक

कल खबर आयी थी कि अभिनेत्री जया प्रदा के फेसबुक अकाउंट पर किसी ने छेड़छाड़ की है। उनकी वॉल को किसी हैकर ने अश्लील फोटो से गंदा कर दिया है जिसके लिेए जयाप्रदा पुलिस स्टेशन तक चली गयीं वहीं अब खबर आयी है कि सेक्सी अभिनेत्री सेलिना जेटली का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। किसी शरारती हैकर ने सेलिना के अकाउंट को हैक करके उसमें सौंदर्य और फिटनेस से सबंधित विज्ञापनों को प्रसारित करना शुरू कर दिया था।

सेलिना को इस बात का पता तब चला जब उनके किसी करीबी मित्र ने उनसे इस तरह के ऊंटपटांग विज्ञापनों के बारे में पूछा। सेलिना ने तुरंत अपना पासवर्ड चेंज किया औऱ अपने दोस्तों से गुंजारिश की वो अपनी वॉल से मेरी वॉल द्वारा दिये गये किसी भी ट्विट को तुरंत डिलीट करें। क्योंकि मैंने किसी विज्ञापन को ट्विट नहीं किया है।

मालूम हो कि पू्र्व मिसइंडिया सेलिना जेटली ने जाहनशी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। चुनिंदा फिल्मों में नजर आयी सेलिना जेटली इन दिनों अपने जुड़वा बेटों के साथ मातृत्व सुख ले रही हैं और फिल्मों से दूर हैं।

साल 2011 जुलाई माह में ही सेलिना जेटली ने ऑस्‍टेलिया में पीटर से शादी की थी। पीटर दुबई स्थित ऑस्ट्रियाई कारोबारी हैं। सेलिना को इस शादी से दो जुड़वा बच्चे विंस्‍टन और विराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X