..................... hostler cooking maggie and doing bindass dance in kitchen viral video gets more than 4 crore views - Hindi Filmibeat

रात के 12 बजे मैगी बनाते हुए ऐसी हरकते कर रहा था लड़का, दोस्त ने लीक किया वीडियो 4 करोड़ लोगों ने देखा

Viral Video

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स अपने कंटेंट से काफी मशहूर हो जाते हैं। ऐसे ही एक कंटेट क्रिएटर का एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये ऐसा मजेदार वीडियो है कि इसे एक बार देखने के बाद हर कोई बार बार देखने के लिए मजबूर हो रहा है। और इस लड़के मस्ताने अंदाज से लोगों की नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

पढ़ाई के दौरान या फिर नौकरी की तैयारी के दौरान लड़के, लड़कियां ज्यादातर घर से दूर हॉस्टल में जाकर रहते हैं। हॉस्टल और फ्लैटमेट वाली ये लाइफ काफी बेफीक्री वाली और लेट लाइट मैमोरी वाली होती है। वीडियो इसी लाइफ पर क्रिएट किया गया है। जहां ऐसे में यंगस्टर्स पैरेंट्स से दूर उन्हें मिस तो करते ही हैं, साथ ही अलग रहकर अपनी लाइफ को खूब एन्जॉय भी करते हैं।

क्योंकि मम्मी-पापा के साथ तो बच्चों को अपने सारे काम समय पर करने पड़ते हैं। लेकिन अलग रहकर यानी कि हॉस्टल लाइफ में सबकुछ बिलकुल अलग होता है। खाने की जगह मैगी बनाकर खाना भी हर किसी यादों में शामिल होता ही है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी सिंगल फ्लैट लाइफ को एन्जॉय करते हुए दिख रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़का किचन में मैगी बना रहा है और उसके साथ-साथ ही वो मैगी बनाते हुए गाने पर डांस भी कर रहा है। आप देख सकते हैं लड़का मैगी भी बना रहा है और साथ ही दर्द-ए-डिस्को गाने पर डांस भी कर रहा है। लड़का काफी जोश में डांस कर रहा है और देखकर ऐसा लग रहा है कि मैगी से ज्यादा लड़के का ध्यान डांस पर है। किचन के बाहर से उसका रूममेट खड़े होकर उसका वीडियो बना रहा है। साथ में वो भी गाते हुए डांस कर रहा है।

इस लड़के का बिंदास अंदाज हर किसी को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं, साथ ही बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर suri__sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर अबतक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। और लोग वीडियो पर ढेरों मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये चार्जिंग वाला स्टोव कब आया? दूसरे ने लिखा- डांस देखकर तो मज़ा ही आ गया। इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X