घर जाना चाहते हैं शम्मी-शशि कपूर

शम्मी कपूर किडनी खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और शशि भी बीमारी के चलते पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में हैं। मगर.. अब दोनों ही अस्पताल में नहीं रहना चाहते और चाहते हैं कि उन्हें घर ले जाया जाए ताकि वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजार सकें।
खबरों के मुताबिक दोनों कपूर भाइयों ने घरवालों की बात मानने से इंकार कर दिया है कि उन्हें और बेहतर इलाज के लिए विदेश ले जाया जाए बजाए इसके दोनों भाई घर जाना चाहते हैं और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
शम्मी कपूर को इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और बड़े पर्दे के सबसे मशहूर सितारों में शुमार किया जाता है। उन्हें 'याहू- चाहे कोई मुझे जंगली कहे' और 'बदन पे सितारे' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाना जाता है।
बड़े पर्दे पर शम्मी कपूर की लवर ब्वॉय वाली छवि इतनी मशहूर हुई कि ये छवि कपूर खानदान के अभिनेताओं के साथ जुड़ गई। शशि कपूर भी अपने समय में इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत हीरो में से एक माने जाते थे। शशि की डिम्पल वाली मुस्कान और अदायें सिने स्क्रीन पर खूब पसंद की जाती थीं।
'मेरे पास मां है': शशि
शशि कि फिल्में 'आ गले लग जा' और 'दीवार' फिल्म का डायलॉग 'मेरे पास मां है..' आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डायलॉग्स में शामिल है। बॉलीवुड के प्यारे इन दोनों कपूर भाइयों की सेहत जल्द अच्छी हो, हम यही दुआ करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











