सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर बताने वाले अस्पतालकर्मी का पर्दाफाश, बोला- मय्यत में जाने में मजा आता है
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने का समय हो गया है। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच ये जांच अब सीबीआई के अधिकार में है। ऐसे में बीते एक सप्ताह से अधिक सीबीआई इस पूरे मामले को लेकर सुशांत के निजी जिंदगी से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी जांच पेश करते हुए इसे मर्डर बताया है। हालांकि सीबीआई ने इसे लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं रखा। हाल ही में इस केस में सनसनी तब पैदा हुई जह अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि सुशांत का मर्डर हुआ।

उनके शरीर पर कई तरह के निशान थे। उनका पैर भी टूटा हुआ था। ये भी कहा कि सुशांत के पैर और गले पर सुई के बहुत सारे निशान थे। फिलहाल अब इस शख्स ने अपने बयान से पलटी मार लिया है। उसने कहा है कि कूपर अस्पताल में उसने कभी काम नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications