भविष्यवाणी- शाहरुख खान के लिए मुश्किलों भरा है साल 2015!
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए साल 2015 की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं हुई। यूं लग रहा है कि जैसे ये साल शाहरुख खान के लिए मुसीबतों भरा साल बनने वाला है। एक के बाद एक कभी हेल्थ से जुड़े तो कभी पुलिस और कानून से जुड़े मामलों से शाहरुख खान जूझ रहे हैं।
कुछ समय पहले ही शाहरुख खान के घर के बाहर बने रैंप को तोड़ दिया गया क्योंकि उसकी वजह से बांद्रा में रहने वाले लोगों को मुश्किलें हो रही थी। लोगों का कहना था कि रैंप के चलते वहां पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। रैंप तोड़ने के बाद शाहरुख खान को करीब 2 लाख रुपये अभी बीएमएसी को अदा करने को कहा गया।
जानिये क्या है शाहरुख के अबराम का फ्यूचर
इसके बाद हाल ही में फैन फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गयी जिसके चलते उन्हें चलने में मुश्किल हो रही है। अब नयी मुसीबत आई है कि 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के दौरान शाहरुख खान ने वहां के सेक्युरिटी गार्ड्स के साथ बद्तमीजी की थी।
इस हादसे के दौरान उन्होंने बच्चों के सामने गलत शब्दों का प्रयोग किया था इसलिए महाराष्ट्रा की एक संस्था ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तो अब एक बार फिर से शाहरुख खान को कानूनी दांवपेंच सीखने होंगे इस मुसीबत से बाहर आने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











