Delhi Metro: चलती मेट्रो में शख्स ने महिला के पीछे से की ऐसी हरकत, बिदक गई महिला और...

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। यहां तकरीबन हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिसमें यात्री किसी ना किसी बात पर आपस में झगड़ पड़ते हैं। कई बार मारपीट तक नौबत आ पहुंचती है। अभी मेट्रो में झगड़े से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक आंटी से जुड़ा है, जिनकी किसी बात पर पढ़े-लिखे साहब से बहस हो गई। मगर इसके बाद उन्होंने शख्स की ऐसी क्लास गई कि बेचारा दोबारा कुछ नहीं बोल पाया।
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो का कोच यात्रियों से खचाखच भरा पड़ा है। ठीक से खड़े होने तक की जगह नहीं है। मगर इसी बीच नजर एक आंटी पर आकर ठहर जाती है। दरअसल आंटी दरवाजे के किनारे पर हैंडल पर पकड़कर खड़ी थीं कि तभी एक शख्स उनके करीब पहुंचा। मालूम होता है कि शख्स जबरन बीच में घुस गया और हैंडल पकड़ने की कोशिश करने लगा। मगर इससे आंटी खासी भड़क गईं। उन्होंने शख्स की क्लास लगाने की शुरू कर दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।
दरअसल आंटी के भड़कते ही शख्स भी तैश में आ गया। दोनों आपस में बुरी तरह झगड़ पड़े। अब आंटी उससे तू-तड़ाक में बात करती हैं तो शख्स भी उसी अंदाज में जवाब देता है। मगर शख्स की इस भाषा पर आंटी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने फिर उसे ऐसी बात कह दी कि पढ़ा-लिखा साहब उसके बाद एक शब्द मुंह से निकाल पाया। दरअसल शख्स की अभद्र भाषा सुनकर आंटी ने उसे पढ़ा-लिखा गंवार बता दिया।
फ्रेम में देखेंगे कि आंटी उससे फटकार लगाते हुए कहती हैं कि वो खुद पढ़ी-लिखी नहीं है। मगर शिक्षित होने के बाद भी शख्स कैसी भाषा में बात कर रहा है। अब आंटी के मुंह से ये लाइन निकलने के बाद तो शख्स को मानो सांप सूंघ गया। उसने दोबारा आंटी की किसी बात का जवाब नहीं दिया।
पढ़े-लिखे साहब की बोलती बंद करते हुए आंटी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications