..................... Hoping we will work together someday, says Kalki Koechlin on Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

कल्कि कोचलीन को याद आए अनुराग, कहा जल्द साथ काम करेंगे

एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन अपनी आगामी फिल्म हैप्पी एंडिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। आजकल वे हैप्पी एंडिंग के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में कल्कि कोचलीन ने अपने एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप को भी याद किया।

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से अलग हो चुकीं अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि वे दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों एक बार फिर साथ में काम करेंगे। एक इंटरव्यू में कल्कि ने पत्रकारों को बताया, "हम अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे पास अब भी कुछ ऐसा है जो हमसे कोई नहीं छीन सकता। हमारे बीच अब भी क्रिएटीविटी की समझ और एक दूसरे लिए सम्मान है। उम्मीद है किसी दिन हम साथ काम करेंगे।"

फिल्म निर्माता अनुराग ने 2009 में आई फिल्म 'देव डी' से कल्कि को हिंदी सिनेमा में आने में मदद की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा था। और इसके दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली।

लेकिन पिछले साल नवंबर में दोनों ने अलग होने का ऐलान किय। हालांकि, फिर भी कहीं कहीं दोनों एक दूसरे को याद करते दिख ही जाते हैं। कॉफी विद करण में अनुराग ने कल्कि की बातें की थी तो अब कल्कि ने अनुराग को याद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X