पैडमैन के फ्री शो दिखाने की अक्षय कुमार कर रहे कोशिश.पढ़ें DETAILS
अक्षय कुमार की अगली फिल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है।फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसके बारे में आम तौर दबी जुबान से ही बात करते हैं। पैडमैन एक ऐसे शख्स की कहानी है जो महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड बनाना शुरु करता है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार टॉयलेट एक प्रेम कथा के समय भी सरकार द्वारा कई जगहों पर फ्री शो रखे गए थे। इस समय भी अक्षय कुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो पैडमैन के फ्री शो सरकार द्वारा रखे जाएं ताकि दूर दराज के इलाके में भी फिल्म देखने लोग पहुंच पाएं और इसके संदेश को समझ सकें।

पैडमैन के गाने के लॉन्चिंग के अवसर पर अक्षय कुमार ने ये बातें मीडिया से की। अक्षय कुमार एक बार फिर सामाजिक संदेश के साथ जुड़ी फिल्म को लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। उन्होंने माना कि सामाजिक संदेश से जुड़ी फिल्में कर उन्हें बतौर आर्टिस्ट और एक्टर खुशी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications