'3 इडियट्स' से बड़ी हिट 'पीके'!
यशराज की खोज अनुष्का शर्मा को बातें बनाना आ गया है तभी तो मैडम अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले ही बड़े-बड़े दावे करनी लगी हैं। ताजा बयान मे अनुष्का ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म पीके' '3 इडियट्स' से बड़ी हिट होगी। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा राजकुमार हिरानी और आमिर खान के साथ काम करने जा रही है। फिल्म में उनके हीरो आमिर खान हैं।
अनुष्का फेमिना इंडिया की 10 सबसे सुंदर महिलाओं के लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि वो '3 इडियट्स' वाली टीम में काम करके काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टीम एक बार फिर से चमत्कार दिखायेगी और 'पीके' '3 इडियट्स' से बड़ी हिट होगी।
वैसे अनुष्का का यह बड़बोलापन विशाल की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' के लिए भी था लेकिन फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की और एक औसत फिल्म बन कर रह गयी। अनुष्का ने कहा था कि मटरू.. इश्कियां से भी बड़ी फिल्म होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
देखते हैं इस बार क्या होता है? वैसे यह पहली बार है जब अनुष्का आमिर खान के साथ काम कर रही हैं। वैसे फिल्में चले ना चले अनुष्का की टीआरपी काफी हाई है। अभी तक अनुष्का ने जितनी भी हिट फिल्में की है वो सब यशराज की ही थी देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान के साथ अनुष्का, करीना की बराबरी कर भी पाती है कि नहीं?

Click it and Unblock the Notifications
