"आशा करता हूं कि शाहरुख जैसे टैलेंट के साथ मैंने न्याय किया हो"

इम्तियाज अली ने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि मैंने शाहरुख खान के टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल किया हो।

By Shweta

शाहरुख खान पिछले 25 सालों से बॉलीवुड में लगातार काम कर रहे हैं और वो कितने शानदार एक्टर हैं पूरी दुनिया जानती है। इम्तियाज अली ने शाहरुख खान के साथ जब हैरी मेट सेजल में पहली बार काम किया और फिल्म का गाना बीच बीच में के लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा कि "मैं उम्मीद करता हूं कि शाहरुख जैसे टैलेंट के साथ मैंने न्याय किया हो।"

[SHOCKING..रणबीर-कैटरीना की ऑटो में सेमी न्यूड तस्वीर..तेज़ी से वायरल !]

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। वो वो बहुत ग्रेसफुल, मजेदार और अपने काम को लेकर जोशीले रहते हैं। मैं कई सालों से शाहरुख खान के साथ काम करना चाह रहा था और आखिरकार ये संभव हो पाया।"

hope-i-have-justified-the-huge-talent-shahrukh-khan-says-imtiaz-ali

इम्तियाज अली की तुलना अक्सर यश चोपड़ा से होती है। जब इम्तियाज से ये पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "यश चोपड़ा बॉलीवुड की शान हैं। मैं नहीं मानता कि मैं कहीं भी उनके सामने खुद को खड़ा पाता हूं। ये सोच पाना भी खुद को शर्मिंदा करने जैसा है। उनके साथ एक ही वाक्य में मेरा नाम लिया जाना भी मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है।"

इम्तियाज अली ने अनुष्का शर्मा की भी इस दौरान खूब तारीफ की और कहा कि मैं काफी समय से अनुष्का के काम को पसंद करता था और आखिरकार मैं उनके साथ काम कर पाया। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X