71 साल की उम्र में भी नई चुनौतियों को तैयार अमिताभ बच्चन
11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 71 साल पूरे कर लिये हैं, उनकी उम्र के लोग जहां खटिया पकड़ कर बीमारी से जकड़ हुए हैं वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन अपनी नपी-तुली अनुशासनात्मक दिनचर्या से आज भी जवान बने हुए हैं तभी तो लोग उन्हें एंग्री मैन नहीं बल्कि एनर्जी मैन कहने लगे हैं।
नृत्य निर्देशक से फिल्मकार बनीं फराह खान महानायक अमिताभ बच्चन में 71 वर्ष की उम्र में मौजूद ऊर्जा व जुनून को देखकर प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन के बारे में क्या कहूं वह तो गजब हैं, पता नहीं वह क्या खाते हैं जिसकी वजह से वह कभी थकते नहीं है। वह अब भी जितना परिश्रम करते हैं, वह अद्भुत है। मैं यह जानती हूं क्योंकि मैंने उनके साथ गीतों में नृत्य निर्देशन किया है।
मालूम हो कि फराह 'रॉक एन रोल' और 'शावा शावा' जैसे गीतों के लिए अमिताभ के लिए नृत्य निर्देशन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "वह बहुत मेहनती कलाकार हैं। वह रिहर्सल करते हैं। मैंने कभी भी उन्हें काम बीच में ही छोड़कर वेनिटी वैन में जाकर आराम करते नहीं देखा।"
तो वहीं 71 साल के अमिताभ ने भी शुक्रवार को कहा कि वह काम से छुट्टी नहीं चाहते हैं औऱ ना ही आराम करना। वह आगे भी लगातार काम करना चाहते हैं। शुद्द शाकाहारी और रोज व्यायाम करने वाले अमिताभ बच्चन के सामने आज के अभिनेता भी पानी भरते हैं। शायद उनका यही जोश और परिश्रम है जो कि उन्हें दूसरों से खास बनाता है तभी तो पिछले चालीस सालों से फिल्मी इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications