हनीप्रीत की मां ने...राखी सावंत को भेजा 5 करोड़ का नोटिस..मानहानि का आरोप
अक्सर कट्रोवर्सी में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनो मुसाबत घिरती नजर आ रही है। इस बार मामला है हनीप्रीत से जुड़ा हुआ है। जी हां हनीप्रीत की मां ने राखी सावंत रो लीगल नोटिस भेजा है और मानहानि का दावा करते हुए 5 करोड़ का नोटिस भेजा है।
हनीप्रीत की मां आशा ने राखी सावंत पर आरोप लगाया है कि उन्होने राम रहीम और हनीप्रीत का लिंक जोड़ते हुए उनको बदनाम करने की कोशिश की है। इसलिए उन्होने राखी पर मानहानि का दावा ठोका है।

गौरतलब है कि हनीप्रीत खुद को राम रहीम की गोद ली हुई बेटी बताती है। इसके साथ ही आपको बता दे कि आशा ने राखी को इसके साथ ही 30 दिनों का वक्त भी दिया है कि राखी सावंत माफी मांगे।
आशा ने ये नोटिस एडवोकेट मोमिन मलिक के द्वारा राखी को भेजा है। रेपिस्ट बाबा राम रहीम इन दिनो बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और उसको 30 लाख का जुर्माना भी देना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications