Honeymoon In Shillong- राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, पोस्टर भी हो गया रिलीज

Honeymoon In Shillong Raja Raghuvanshi- राजा रघुवंशी हत्याकांड ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। अब इसको लेकर एक खबर सामने आ रही हैं जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि इस सच्ची घटना पर एक फिल्म बनने जा रही है जिसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है।
इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि सुर्खियों में है। फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉंग (राजा रघुवंशी) है। बता दें कि इस फिल्म की पुष्टि खुद राजा के परिवार ने की है। फिल्म के निर्देशक राजा के परिवार से मिले थे और इस फिल्म को लेकर प्रेस कॉंफ्रेंस की थी।
इस फिल्म के जरिए वो दुनिया भर के सामने सोनम की काली करतूत उजागर करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म में कौन से कलाकार होंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये थी सच्ची कहानी
इंदौर के इस मासूम पति जिसका नाम राजा रघुवंशी था उसकी हत्या खुद की पत्नी ने हनीमून के दौरान करवाई थी। सोनम रघुवंशी नाम की इस महिला का शादी से पहले ही राज कुशवाह नाम के शख्स के साथ अफेयर था। शादी के बाद भी वो अपने प्रेमी के साथ संपर्क में थी और राजा को मारने का प्लान बना रही थी। प्लान के तहत ही सोनम राजा को हनीमून के लिए ले गई थी और वहां पर राज कुशवाह के साथियों को बुलाकर उसकी हत्या करवा दी और शव को गहरी खाई में फेंक दिया था। खुद वो वहां से भागकर आ गई थी और एक ढाबे में बैठकर नाटक करने लगी थी। हालांकि सोनम की ये चालाकी ज्यादा नहीं चली और सारी पोल पट्टी खुल गई।
फिलहाल सोनम रघुवंशी जेल में है और राजा के परिवार वाले उसका पिंडदान कर चुके हैं। इसके अलावा सोनम रघुवंशी के परिवारवाले भी उससे मिलने के लिए नहीं जाते हैं। देखने वाली बात होगी कि अदालत की तरफ से सोनम रघुवंशी को क्या सजा सुनाई जाती है। हालांकि इस केस के आरोपी 2 लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications