हनी ट्रैप मामले में नाम आने पर सजल अली समेत एक्स ऑर्मी ऑफिसर पर भड़कीं ये पाकिस्तानी अभिनेत्रियां!

पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली काफी समय से खबरों का हिस्सा हैं लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आई है वो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि सजल अली को लेकर एक पाकिस्तानी एक्स आर्मी ऑफिसर ने की तरह के आरोप लगाए हैं और कहा है है कि सजल सहित कई अभिनेत्रियों को सेना द्वारा 'हनी ट्रैप' के रूप में इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि सजल अली को श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में देखा गया था।
इस आरोप के बाद पाक एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क गई हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जोकि खबरों का हिस्सा हैं। इसके अलावा दो और पाकिस्तानी अभिनेत्रियां हैं जिन्होने आदिल के इस बयान के बाद भड़कते हुए खरी खोटी सुनाई है। इन अभिनेत्रियों का नाम कुबरा खान और महविश हया है। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की बात करें तो इसका नाम आदिल राजा है और इस वक्त वो एक YouTuber है जिसके लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

क्यो बोलीं सजल अली?
सजल अली ने रिएक्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और कहा है, ''ये सारी बातें पूरी तरह से बकवास है और मैं आदिल राजा पर कानूनी कार्रवाही करूंगी।'' इसके अलाला सजल ने कहा कि, ''अब यह मुल्क बदतर होता जा रहा है। यहां किसी भी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना आम बात हो गई है।''

क्या बोलीं अभिनेत्री कुबरा खान?
''शुरुआत में मैं इसलिए चुप थी क्योंकि फर्जी वीडियो मेरी पर्सनैलिटी पर हावी नहीं हो सकता है लेकिन अब बहुत हो चुका है। आपको क्या लगता है कि कोई भी ऐरा गैरा आकर मेरे ऊपर ऊपर उंगली उठाएंगे और मैं चुप रहूंगी तो ये आपकी सोच है। तो मिस्टर आदिल राजा इससे पहले कि आप लोगों पर आरोप लगाना शुरू करें, पहले कुछ सबूत लाएं।" इसके अलावा उन्होने लिखा, ''आपके पास 3 दिन है कि आप सुबूत के साथ वापस आएं और सबको दिखाएं, वरना मैं आप पर मानहानि का मुकदमा करूंगी। क्योंकि मैं सच पर हूं और किसी के बाप से नहीं डरती।''

महविश हयात ने क्या कहा?
"सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए कुछ लोग इंसानियत के दर्जे से भी गिर जाते हैं। मैं समझ सकती हैं कि आप दो मिनट के फेम को एंजॉय कर रहे हैं। मैं एक अभिनेत्री हूं सिर्फ इसलिएमेरा नाम कीचड़ में घसीटा नहीं जा सकता है.. शर्म आनी चाहिए क्योंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बेबुनियाद आरोप फैला रहे हैं जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं और इससे भी बड़ी शर्म उन लोगों पर है जो उसकी बकवास पर आंख मूंदकर विश्वास करते हैं।"

माहिरा खान का इंतजार
इसके अलावा इंतजार इस बात का हो रहा है कि इस पूरे मामले में माहिरा खान का रिएक्शन कब आएगा। माहिरा खान पाकिस्तान इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है और उन्होने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











