..................... Honey Singh's video with Pakistani actress Mehwish Hayat went viral, Karachi connection in new songs? - Hindi Filmibeat

पाक एक्ट्रेस महविश हयात के साथ वायरल हुआ हनी सिंह का वीडियो, नए गाने में होगा कराची कनेक्शन?

honey singh

Honey Singh Mehwish Hayat- पाकिस्तानी अदाकाराएं अक्सर इंडियन सेलिब्रिटी के साथ नजर आती हैं। चाहें वो हानिया आमिर और बादशाह हों या फिर कोई और.. लेकिन इस वक्त इंडियन रैपर हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाक अदाकार अभिनेत्री मेहविश हयात भी नजर आ रही हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हो गए और लगातार सोशल मीडिया पर इसको वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो में हनी सिंह एक गाना गाते दिख रहे हैं और महविश हयात को मजाक में "साहिली कराची" बोलते हैं तो वो शरमा जाती हैं।

बता दें कि इस वीडियो के साथ हनी सिंह ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज किया है और इसके बोल लोगों को पसंद आ रहे हैं। पोस्ट को साझा करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "करम पुरा से कराची तक एक कनेक्शन, कुछ खास आ रहा है।" इससे इतना तय है कि गाना जबरदस्त है और हनी सिंह पाकिस्तानी कनेक्शन के साथ धमाका करने वाले हैं।

हनी सिंह पिछले काफी समय से अपनी वापसी का इंतजार कर रहे थे और इस बीच लोगों ने उनको काफी ट्रोल भी किया था। बादशाह ने अपने गानों तक में हनी सिंह का मजाक बनाया था। अब हनी सिंह मिलेनियर गाने से तगड़ी वापसी कर चुके हैं और लोगों को पसंद आ रहा है। महविश हयात उनके अगले गाने का हिस्सा होंगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। कुछ समय पहले पाक एक्ट्रेस महविश हयात ने एक प्रोजेक्ट को लेकर इशारा दिया था।

बंद किया कमेंट्स सेक्शन

इस पोस्ट को लेकर लोग इसलिए हैरान हैं क्योंकि हनी सिंह ने इस पोस्ट का कमेंट्स सेक्शन बंद कर रखा है। शायद वो नहीं चाहते थे कि किसी तरह के निगेटिव कमेंट्स इस वीडियो पर आएं। आप देखिए पाक एक्ट्रेस के साथ हनी सिंह का ये वीडियो..

Read more about: honey singh mehwish hayat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X