Chillgum खिया के... मलाइका अरोड़ा के साथ Honey Singh के गाने ने हिलाया इंटरनेट, फिर लगाया भोजपुरिया तड़का

Honey Singh Malaika Arora Chillgum Song: हनी सिंह ने फिर से बवाल कल दिया है। इस बार उनके साथ मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं। बता दें कि काफी समय से चर्चा में चल रहा गाना 'चिलगम खिया के..' रिलीज हो चुका है और हनी सिंह के साथ मलाइका को देखते ही बनता है।
वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने प्रूफ कर दिया है कि वो जब चाहें धमाकेदार वापसी करते हैं। इसके पहले मैनिएक गाने से बवाल काटने वाले हनी फिर से भोजपुरी का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि एक के बाद एक हनी सिंह भोजपुरी रैप से बवाल काट रहे हैं।
ब्रांड बानी ग्लोबल..
हनी सिंह के इस गाने 'चिलगम खिया के' एक लाइन है जिसमें हनी सिंह कहते हैं हनी सिंह ब्रांड बानी ग्लोबल (ग्लोबल ब्रांड है हनी सिंह) कहते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वो हमेशा की तरह काफी हॉट और बोल्ड लुक के साथ लोगों को हैरान कर रही हैं।
बेहद फिट मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में वापसी की थी और अब ऐसा लग रहा है कि वो रुकने का नाम नहीं लेंगी। हनी सिंह के साथ इस वीडियो में वो कमाल की लगी हैं और कहा जा रहा है कि गाने कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने इसकी तारीफ की तो किसी ने वल्गर कहा। एक यूजर ने लिखा, ''मजा नहीं आया इस बार।'' एक ने लिखा, ''जबरदस्त घटिया सॉन्ग है।'' एक ने लिखा, ''वाह यार मलाइका मैम अभी भी बहुत खूबसूरत और हॉट हैं।'' एक ने लिखा, ''बवाल कर देगा ये गाना।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप डालिए गाने पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











