Honey Singh का दिल जीतने वाला अंदाज, सड़क किनारे गरीब बच्चों संग बैठकर खिलाने लगे खाना, लोग हुए इकट्ठा

Honey Singh Viral Video: मशहूर रैपर हनी सिंह अक्सर अपने कॉन्सर्ट्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वह एक अलग वजह से खबरों में आ गए। 25 अगस्त, सोमवार को हनी सिंह को नोएडा सेक्टर 63 के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास गरीब बच्चों को खाना खिलाते देखा गया।
बच्चों के लिए मंगवाया खाना
हनी सिंह हाल ही में अपने घर दिल्ली आए थे और उसी दौरान वह नोएडा भी पहुंचे। कार से जाते समय उन्होंने सड़क किनारे बैठे कुछ बच्चों को देखा। बच्चों की हालत देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और हल्दीराम से उनके लिए खाना मंगवाया। इसके बाद वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उन्हें खाना खिलाने लगे। यह नजारा देखकर बच्चे भी बेहद खुश हो गए।
लोग हुए इकट्ठा
इस दौरान हनी सिंह के फैंस भी उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया। खुद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
हनी सिंह का करियर
अगर करियर की बात करें तो हनी सिंह ने अब तक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हालांकि, एक समय पर वह अपनी सेहत की वजह से इंडस्ट्री से दूर हो गए थे। लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने शानदार वापसी की और उनके चाहने वालों की दीवानगी बिल्कुल पहले जैसी ही बनी रही। हाल ही में वह बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल के साथ अपने नए गाने को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











