हनी सिंह गाएंगे बेशर्म रणबीर के लिए!

कॉकटेल और मेरे डैड की मारूती फिल्मों में हिट गाने देने के बाद अब एक बार फिर से हनी सिंह अपने गानों का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। खबर है कि रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म में हनी सिंह कुछ गानें गाएंगे। बेशर्म फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा मुख्य भूमिका में है। हनी सिंह ने अपने पंजाबी स्टाइल के गानों के साथ पिछले कुछ समय में काफी नाम कमाया है। हनी सिंह के हिप-हॉप और वेस्टर्न लुक के गाने युवाओं में काफी फेमस हुए हैं। पिछले कुछ समय हनी सिंह अपने गानों में अभद्र शब्दों को लेकर भी काफी विवादों में रहे हैं।

हनी सिंह 'बेशर्म' फिल्म के म्यूसिक एलबम में अपने गानों का फ्लेवर डालेंगे। सूत्रों ने बताया हनी सिंह बेशर्म फिल्म के लिए गाएंगे। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में काफी बेहतरीन गाने गाए हैं। फिल्म की म्यूसिक एलबम काफी बेहतरीन होगी। लेकिन अब देखना ये है कि हनी सिंह के गानों से कहीं बेशर्म फिल्म भी ववादो में ना घिर जाए क्योंकि अभी तक हनी सिंह के गानों को लेकर कई विवाद हो चुके हैं। लेकिन हनी सिंह के दीवानों के लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि हनी सिंह बेशर्म में गाना गाएंगे।

बेशर्म फिल्म में रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा के साथ रणबीर कपूर के माता-पिता नीतू कपूर और रितु कपूर भी नज़र आएंगे। बेशर्म फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी काफी खबरें आईं क्योंकि इस दिन सलमान खान की फिल्म मेंटल भी रिलीज होने वाली थी लेकिन रणबीर कपूर ने पहले ही ये डेट अपनी फिल्म बेशर्म के लिए फिक्स करके रखी थी इसलिए सलमान एक बार फिर से अपनी फिल्म की रिलीज डेट के लिए सोच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X