Honey Singh थे इस गंभीर बीमारी का शिकार, अब तोड़ी चुप्पी तो हैरान रह गए फैंस!

honey singh

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह के कितने फैंस हैं ये किसी से छिपा नहीं है और अक्सर वो किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सभी चौकाने के लिए काफी है। दरअसल हनी सिंह ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि बीमारी के चलते लंबे समय तक हनी सिंह लाइमलाइट का हिस्सा नहीं थे, उन्होने अब अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बयान दिया है।

सिंगर ने कहा कि उनको बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) हो गया था और इस दौरान वो किसी से नहीं मिलते थे। एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह इसपर बात कर रहे थे और उन्होने कहा,

"मैं उस वक्त बीमार हुआ जब मेरी जिंदगी में काफी काम था और बहुत कुछ चल रहा था। शाहरुख खान के साथ मुझे एक टूर भी करना था। मैंने स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था, जिसका नाम मैंने चुना। मैंने एक साल तक इस प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग पर काम किया। जब शो शुरु हुआ तो काफी सारा काम था। मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था।''

हनी सिंह ने आगे कहा, "मैं मैं बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक सिम्पटम्स का शिकार था इसके बार में मुझे तब पता चला था मैं एक शो के सेट पर बेहोश हो गया था। मुझे पता चला कि मेरे दिमाग में कुछ प्रॉब्लम है। इसको मुझे ठीक करना था।''

हनी सिंह का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि हनी सिंह को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और फिर से अपने गानों से लोगों को नचाने के लिए आ रहे हैँ। काफी जल्दी उनके दमदार प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X