'अब तुझे फिर से कमबैक करना पड़ेगा...' Honey Singh ने बिना नाम लिया कसा बादशाह पर तंज, VIDEO VIRAL

Honey Singh Viral Video: पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह अपनी बीमारी की वजह से लंबे समय से गायब थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने कमबैक किया उन्होंने धूम मचा दी। पहले से भी ज्यादा धमाकेदार गानों के साथ हनी सिंह लौटे हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट भी अटेंड करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। बता दें कि हनी सिंह अपने गानों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहे हैं।
हनी सिंह ने कसा बादशाह पर तंज
खासतौर पर बादशाह और हनी सिंह के बीच में आई दरार तो आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन बन ही जाती है। वहीं हाल ही में हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने फिर से कुछ ऐसा कह दिया है जिसका सीधा-सीधा नाता लोग बादशाह से जोड़ रहे हैं। दरअसल कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने बादशाह का बिना नाम लिए कहा- कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते हैं और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे।
अब फिर से कमबैक करना होगा...
इसके आगे हनी सिंह फैन्स से कहते हैं कि चलो एक शेर सुनाता हूं। 'मेरी तकदीर ने कईयों के गुरूर हैं तोड़े। अब तुझे फिर से कमबैक करना पड़ेगा।' बता दें कि इस वीडियो में हनी सिंह के साथ रफ्तार भी नजर आ रहे हैं। वह हनी सिंह के इस शब्दों को सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कॉन्सर्ट में आई ऑडियंस जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। बता दें कि हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर राखी सावंत ने फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शेर लौट आया। वहीं दूसरे ने लिखा- बिना नाम लिए ही बहुत कुछ कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











