..................... सोनाक्षी सिन्हा के नए नवेले पति को हनी सिंह ने दी धमकी? कहा- 'खुश नहीं रखा तो देख लेंगे उसको' Honey Singh threaten Sonakshi Sinha's new husband Zaheer Iqbal? Video viral - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा के नए नवेले पति को हनी सिंह ने दी धमकी? कहा- 'खुश नहीं रखा तो देख लेंगे उसको'

sonakshi sinha zaheer iqbal honey singh

लंबे समय से चल रहे अफेयर के बाद 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन अब हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जहीर इकबाल को वार्निंग देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा के काफी अच्छे दोस्त हैं और उनकी शादी में शिरकत करके अपने गानों से धमाका कर दिया था। सोनाक्षी की शादी में उन्होने काफी मस्ती की और करीब 1 साल के बाद शराब को हाथ लगाया था।

उनका कहना है कि वो डर रहे हैं कि ऐसा करने से मां उनको डाटेंगी। सोनाक्षी जहीर की शादी को लेकर हनी ने कहा, ''बेहद खुशी है कि मेरी दोस्त की शादी हुई है। जहीर एक प्यारा इंसान है। आशा करता हूं कि वह, सोनाक्षी को खुश रखेगा।

नहीं, तो हम देख लेंगे उसको।" इसके बाद हनी सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। हनी सिंह शादी के पहले भी एयरपोर्ट पर काफी खुश नजर आए थे। इस दौरान भी उन्होने मी़डिया से बात की थी।

सोनाक्षी जहीर की शादी

सोनाक्षी और जहीर, जिसे वह प्यार से अपना 'पर्सनल साइको' कहती हैं, पिछले सात सालों से डेटिंग कर रहे हैं। जहीर के परिवार के दोस्त सलमान खान, जिन्होंने सोनाक्षी को एक्शन-कॉमेडी 'दबंग' (2010) में बॉलीवुड में ब्रेक दिया था।

इसके अलावा जहीर ने भी सलमान खान की फिल्म 'नोटबुक' से अपनी शुरुआत की थी, जिसमें उन्होने प्रनूतन बहल के साथ काम किया था। प्रनूतन अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सलमान ने 2017 में 'नोटबुक' के सेट पर सोनाक्षी को जहीर से मिलवाया था। तभी से उनका अफेयर चल रहा है। फिलहाल आप देखिए हनी सिंह का ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X