..................... Honey singh talks about his feeling after get any Award - Hindi Filmibeat

अवॉर्ड मिलने के बाद कैसा लगता है? इस सवाल पर यो यो हनी सिंह ने दिय़ा ऐसा जवाब

संगीत दुनियां के सेंसेशन यो यो हनी सिंह हमेशा अपने अद्भुत एल्बम के साथ दर्शकों के दिलों को जीतते आये है। संगीत मास्टर को उनकी पिछली रिलीज सोनू के टीटू की स्वीटी में उनके शानदार काम के लिए प्रशंसकों द्वारा बेहद सरहाया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि पुरस्कार उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं तो हनी सिंह ने साझा किया,"कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अवार्ड से फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक कलाकार के लिए यह मायने रखता है।

प्रेरणा दोगुनी हो जाती है, कि 'मुझे इस बार यह मिला है, अगली बार इसे और भी बेहतर होना चाहिए।' परिवार जब आपको अवार्ड लेते हुए देखता हैं तो सभी खुश हो जाते हैं।

honey singh, हनी सिंह

जब मैं अवार्ड ले कर घर आता हूं तो मेरा परिवार तालियां बजाता है, शोर करता है और मुझे गले लगाता है। मेरी माँ मेरी प्रेरणा हैं, लेकिन मेरे पिता अब मेरे लिए सबसे बड़े सपोर्ट हैं।

एक समय था जब वह मेरे संगीत के सपनों में मेरा साथ नहीं दे पा रहे थे। वह मुझे संगीत की दुनियां में जाने देना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि मैं संगीत में कुछ करूँ। लेकिन अब, उनका सपोर्ट तीन गुना हो गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X