..................... Honey Singh talks about Bollywood superstars Salman Khan and Shahrukh Khan, how was it working with them - Hindi Filmibeat

Honey Singh: हनी सिंह ने सलमान और शाहरुख के बारें में की बात, बताया इनके साथ काम करना कैसा रहा

Honey Singh

Honey Singh: अपने गानों के चलते दुनिया भर में फेमस सिंगर हनी सिंह सुर्खियों में आने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं, कुछ ना कुछ बयान देते ही रहते हैं। इस बार हनी सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर बात की है, और बताया है कि उनके साथ काम करना कैसा रहा।

गौरतलब है कि हनी सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हैं। वह अक्सर ही अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को लेकर बात की है। हनी सिंह ने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है।

सिंगर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई भी दोस्त नहीं है, लेकिन उनके गुरु और गॉडब्रदर हैं। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्ड से बाहर थे और स्वस्थ नहीं थे, तब यह कलाकार उनके साथ खड़े रहे थे।

उन्होंने खुलासा किया कि वह स्वतंत्र संगीत पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और बॉलीवुड के लिए उत्सुक नहीं थे। हालांकि बीते साल अक्षय कुमार ने कहा था कि वह उन्हें अपनी अगली फिल्म सेल्फी में काम करते हुए देखना चाहते हैं।

यहां तक कि सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान में उन्हें छोटा सा रैप करने का मौका दिया था। सुपरस्टार ने उन्हें हैदराबाद बुलाया और उन्हें परफॉर्म करने का मौका दिया।

हनी सिंह ने कहा कि उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद की तरह है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग उनसे ज्यादा प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें भगवान ने तोहफा दिया है।

साथ ही रैपर ने शाहरुख खान से मिली सलाह को याद करते हुए कहा कि सुपरस्टार ने उन्हें न केवल पूरे दिल से नहीं बल्कि दिमाग से भी काम करने की सलाह दी थी। खैर यह तो रही बात हनी सिंह के बयान की जो उन्होंने बॉलीवुड के कुछ एक्टर के बारें में दिया।

बैसे जग जाहिर है कि हनी सिंह की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है, और इसमें कई सारे उतार चढ़ाव भी सिंगर ने देखे हैं परंतु हनी सिंह एक ऐसे इंसान है जो कि कभी हार नहीं मानते हैं और हमेशा ही सघंर्षों के दिनों से निकलकर काम करते हैं।

Read more about: honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X