हनी सिंह ने दिया विस्फोटक इंटरव्यू, बताया- कैसे स्टारडम..शराब और नशे से हुई थी जिंदगी बरबाद

Recommended Video
हनी सिंह ने एक समय में ऐसा स्टारडम देखा है जब, सिर्फ उनके ही नाम के चर्चे हुआ करते थे। एल्बम से लेकर गाने तक हनी सिंह के हुआ करते थे और उनका हर गाना सुपरहिट साबित होता था। बड़े-बड़े स्टार तक हनी सिंह के साथ काम करना चाहते थे और कई ए-लिस्टेड स्टार्स के साथ उन्होंने काम भी किया है। लेकिन कहा जाता है कि हर स्टार की स्टारडम की चमक फीकी पड़ जाती है और ऐसा ही उनके साथ हुआ।
एक चमचमाते करियर के बाद हनी सिंह का बुरा समय शुरू हुआ। इस बुरे दौर से बाहर निकलने में हनी सिंह को लगभग 5 से 6 साल लग गए। हाल ही में मैशेबल इंडिया (Mashable India) को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने करियर और जिंदगी के बारे में बात की।
इस इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे स्टार्स उनके कॉल करते थे और साथ काम करने के लिए कहते थे। हनी सिंह का यह विस्फोटक इंटरव्यू इस समय काफी चर्चा में है।

जब स्टार्स करते थे कॉल
हनी सिंह ने शेयर किया कि कैसे 2012 से उन्होंने सिर्फ और सिर्फ सफलता का स्वाद चखा। उन्होंने कहा - '2012 से जो मैंने सक्सेस देखी न, मतलब अक्षय कुमार मुझे कॉल कर रहे हैं... शाहरुख खान मुझे कॉल कर रहे हैं... मुझे अपने घर पर बुला रहे हैं... मैंने लूंगी डांस गाना बनाया, पार्टी ऑल नाइट बनाया.. फिर मुझे लगा कि मुझे अपने बलबूते कुछ करना है तो मैंने 'ब्लू आइज' गाना बनाया, वो भी हिट हो गया। मैंने 'सनी सनी' बनाया... फिर बच्चन साहब ने मुझे कॉल किया 'भूतनाथ' के गाने के लिए।'

खुद को मानने लगे भगवान
हनी सिंह ने इस इंटरव्यू में कहा कि, 2012 के पहले वो भगवान को मानते थे और उनमें आस्था रखते थे लेकिन, 2012, 2013 और 2014 में ऐसी सफलता देखी कि खुद को ही भगवान मान बैठे। हनी सिंह ने आगे कहा- 'फिर मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर हुआ... 5-6 साल मैं बहुत बीमार रहा और इंटेस हो गया था वो। मैं 2015 मैं ठीक हो गया था और 2016 में मैं तीन महीने के लिए बाहर निकला। कपिल शर्मा भाई ने बुलाया शो पर, फिर और भी कहीं गया, लेकिन उसके बाद मैं और डीप चला गया, काफी कोलेप्स हो गया।'

डाक्टर्स ने कहा- ये ठीक नहीं होगा
हनी सिंह ने यह भी बताया कि कैसे दुनिया के 60 डॉक्टर्स ने उन्हें देखा और मान लिया कि वो कभी ठीक नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि, वो सिर्फ घर पर रहते थे और इंटरव्यू तक नहीं देते थे।

शराब ने किया बरबाद
हनी सिंह ने यह भी खुलासा किया कि, उनका सारा इलाज घर पर ही चला था। वो बहुत गंदे अल्कोहलिक हो गए थे। हनी सिंह ने कहा - 'मैं डेढ़-दो बोतल शराब रोज पीता था। कभी सोता नहीं था, वर्कहोलिक था बहुत, उसी वजह से ये सब कुछ खत्म हो गया था और मेंटल डिसऑर्डर हुआ।'

अब पटरी पर जिंदगी
सभी तरह की बीमारी और समस्या से जूझने के बाद अब हनी सिंह की जिंदगी वापस पटरी पर आ गई है। हनी सिंह अपने करियर पर भी अब फोकस कर रहे हैं और साथ ही इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से वो काफी चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











